
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के इतिहास में यह पहला मौका है जब टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री के अपने भाई एक छोटे से उपचुनाव में हार गये है. शनिवार को टाटा वर्कर्स यूनियन के एक मात्र सीट सिंटर प्लांट 2 के हुए उपचुनाव में पल्लव शर्मा जीत गयी. पल्लव शर्मा को कुल 15 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राकेश कुमार सिंह को कुल 13 मत मिले. दो मतों से राकेश कुमार सिंह पराजित हो गये. इस कमेटी मेंबर के एक पद के लिए अजहरुद्दीन को सात और हिमांशु शेखर राय को कुल पांच मत हासिल हुए. इससे पहले प्लांट में ही मतदान हुआ. चुनाव पदाधिकारी भगवान सिंह की देखरेख में शांतिपूर्क मतदान हुआ. कुल 40 लोगों ने मतदान किया, जिसमें से पल्लव शर्मा को 15 मत हासिल हुआ जबकि राकेश कुमार सिंह को 13 मत प्राप्त हुए. राकेश कुमार सिंह टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह के अपने भाई है, जिनको हार का मुंह देखना पड़ा. चुनाव जीतने के बाद अध्यक्ष आर रवि प्रसाद और चुनाव पदाधिकारी भगवान सिंह ने संयुक्त रुप से अभिनंदन भी किया और उनको सर्टिफिकेट भी प्रदान किया.






