
चाईबासा : जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत जैंतगढ़ बाजार में बाइक चोरी करते हुए छोटराय सांडिल नामक एक युवक को स्थानीय पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा लिया। पकड़ाए चोर को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने बताया कि छनपदा निवासी रोहित गोप शनिवार की शाम को एसबीआईं ग्राहक सेवा केंद्र जैंतगढ़ में पैसा जमा करने के लिए अपनी मोटर साइकिल हीरो एचएफ डिलक्स जेएच 06एफ 4818 से आये थे। वह अपनी मोटरसाइकिल को ग्राहक सेवा केंद्र के नीचे खड़ी करके अंदर चले गए। कुछ देर बाद जब वह बाहर निकले तो देखा कि एक व्यक्ति उनकी मोटरसाइकिल लेकर जा रहा है। इस पर वह जोर से चोर चोर हल्ला करने लगे। हल्ला सुनकर चोर मोटरसाइकिल छोड़कर भागने लगा, तो आसपास के लोगो ने मोटरसाइकिल सहित चोर को पकड़ लिया। थाना प्रभारी मोदक ने बताया कि आरोपी युवक छोटराय सांडिल बड़बिल (उड़ीसा) निवासी है। वादी की लिखित लिखित शिकायत उसके विरुद्ध जगन्नाथपुर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया गया है।






