जमशेदपुर : टाटा स्टील के सहयोग से टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा जमशेदपुर के एमटीएमएच के सामने स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन के रेस्ट हाउस का 19वां साल पूरा हो गया. 19वां साल पूरा होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें टाटा स्टील यूआइएसएल के सीनियर जीएम टाउन सर्विसेज आरके सिंह और एमटीएमएच के डायरेक्टर डॉ कोसी वर्गीस ने हिस्सा लिया. 2 अगस्त 2006 को इसकी शुरुआत टाटा स्टील के तत्कालीन एमडी बी मुथुरमण और तत्कालीन टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय के सहयोग से किया गया था. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद से यह निरंतर लोगों की सेवा कर रहा है. इस दौरान रहां मौजूद लोगों के बीच फल का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम का संचालन टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, कोषाध्यक्ष आमोद दुबे और सहायक सचिव श्याम बाबू समेत अन्य लोगों ने मिलकर किया.



