जमशेदपुर : जमशेदपुर में आत्महत्या पर रोकथाम नहीं हो पा रहा है. लगातार आत्महत्या का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसके तहत जुगसलाई डिकोस्टा रोड निवासी विकास कुमार अग्रवाल (32) ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. उसको जहर खाने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया, जिसके बाद चिकित्सकों ने उसको बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं, सोनारी कागलनगर निवासी 30 वर्षीय सुरेश कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. स्वर्गीय सुंदरलाल साहू के बेटे सुरेश कुमार टेम्पो चालक था और नशा का आदि था. उसने बीती रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.



