
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के कराईकेला में ऊर्जा विभाग की ओर से ऊर्जा मेला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सहायक विद्युत अभियंता कफील अंसारी, कनीय विद्युत अभियंता अजय हंस, एवं बंदगांव प्रखंड भाग 2 के जिला परिषद बसंती पुरती, करायकेला पंचायत के मुखिया गीता बानरा, और बिजली मिस्त्री संजय यादव, अनमोल टोप्पो, प्रदीप विश्वकर्मा, अरुण साहू, अचिंत साहू, समीर प्रधान अन्य उपस्थित थे. इस दौरान कुल आवेदन 17, निष्पादन 5, समस्या बिजली का तार चेंज करने के संबंध में बिजली बिल में गड़बड़ी, नया तार और खंबा लगाने के संबंध में, मीटर लगाने के संबंध में, मार्च महीना होने के कारण रविवार के दिन भी चक्रधरपुर एवं मनोहरपुर के एटीपी मशीन एवं काउंटर खुले रहेगी, उपभोक्ता आकर बिजली का बिल जमा कर सकते हैं. जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपना बिजली का बिल जमा नहीं किया है वो अभिलंब जमा कर दें नहीं तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा, 2 हजार रुपए से अधिक बकाया रहने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा.




