जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय त्रेता सिंह की पुण्यतिथि पर यूनियन परिसर में एक शोक सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह ने यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय त्रेता सिंह जीवनी पर प्रकाश डाला. उनके अलावा यूनियन के ऑफिस एसोसिएट डाॅ एमएस सिंह मानस ने यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय त्रेता सिंह की जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला. साथ ही सभी ने उनके कार्यशाली एवं कर्मचारी हित में शहादत से प्रेरणा ली. (नीचे भी पढ़े)
यूनियन द्वारा आयोजित इस शोक सभा में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह के अलावा उपाध्यक्ष संजीव तिवारी, सहायक सचिव नितेश राज, श्याम बाबू, कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे, यूनियन के ऑफिस इंचार्ज धर्मवीर कुमार सिंह व टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यकारिणी समिति के कई सदस्यगण के अलावा टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारिगण आदि उपस्थित थे. इस श्रद्धांजलि सभा का संचालन यूनियन के कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे ने की. अंत में यूनियन के पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय त्रेता सिंह की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई एवं उसके पश्चात श्रधांजली सभा की समाप्ति की घोषणा की गई.




