जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से अपने पूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गीय त्रेता सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. इस श्रद्धांजलि समारोह के दौरान उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया. वहीं, उनके जीवन को याद किया गया. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु की अध्यक्षता में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में माइकल जॉन सेंटर के निदेशक जयदेव उपाध्याय ने स्वर्गीय त्रेता सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला. इस दौरान सारे लोगों ने उनके जीवन से सीख लेते हुए कुशल नेतृत्वक्षमता विकसित करने का संकल्प लिया. इस दौरान उनकी सेवाओं को लोगों ने याद किया और कहा कि उनके आदर्शों को आज आत्मसात करने की जरूरत है. (नीचे भी पढ़ें)
इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश सिंह, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, संजय सिंह, सहायक सचिव नितेश राज, अजय चौधरी श्याम बाबू समेत काफी संख्या में कमेटी मेंबर मौजूद थे. इस मौके पर दो मिनट का मौन रखकर सभी ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की.



