जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति डोमजुडी की ओर से गुरुवार को स्कूल मैदान में शोकसभा आयोजित कर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर समिति के मुख्य संयोजक नवदीप दास ने कहा कि चैतन्य महाप्रभु के झारखंड भ्रमण के दौरान इस क्षेत्र को हरा भरा देख कर झारखंड नाम घोषित किया.(नीचे भी पढे)
बाद में दिवंगत शिबू सोरेन ने इस राज्य का नाम झारखंड रखा. उन्होंने कहा कि उनके योगदान को राज्य कभी भुला नहीं पाएगा. इस श्रद्धांजलि सभा में आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति के मुख्य संयोजक नवदीप दास,विद्या सागर दास, मिहिर दास, शक्ति पदो दास, सुदन दास, समर दास, मृत्युंजय दास, हरिहर दास,चंचल दास, धरनी दास, बबलू दास, जीतेन दास समेत काफी संख्या में समिति के लोग मौजूद थे.



