जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधिकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज समेट छः कमेटी मेंबरों को दिए गए चार्जशीट का जवाब देने का शुक्रवार को अंतिम दिन था. शुक्रवार को टाटा वर्कर्स यूनियन के कमिटी मेम्बरो और सहायक सचिव नितेश राज ने कोई जवाब नहीं सौपा है. इस मामले में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू, महासचिव सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह सारे मामले को देख रहे हैं. यूनियन नेतृत्व ने इस मामले को काफी गंभीरता से लिया है. इस मामले में यूनियन अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारियों ने टाटा स्टील के वरीय अधिकारियों से बातचीत भी की है. इस कार्रवाई को गलत बताया है. वैसे मैनेजमेंट का यह कहना है कि टाटा वर्कर्स यूनियन और टाटा स्टील मैनेजमेंट के बीच वार्ता ही एकमात्र विकल्प होता है, लेकिन इस तरह से बहिष्कार करने जैसा आंदोलन को प्रश्रय देने से भविष्य में भी दिक्कतें आएंगी. इस तरह की दिक्कतों को दूर करने की जरूरत है. इस कारण या चार्जशीट दिया गया है. मैनेजमेंट कार्रवाई को लेकर जिद पर अड़ा है हालांकि यूनियन को भरोसा है कि इस मामले का हल वे लोग निकाल लेंगे. फिलहाल टाटा स्टील मैनेजमेंट और यूनियन के बीच माहौल गर्म है और कमेटी मेंबरों से लेकर कर्मचारियों के बीच यूनियन के साख का भी सवाल उत्पन्न हो गया है. आपको बता दें कि टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल में आयोजित के कटिंग समारोह का बहिष्कार करने को लेकर टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज समेत छः कमेटी मेंबरों को चार्जशीट दिया गया है.




