
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन का इस साल कांवर यात्रा निकलेगी. कोरोना के कारण दो साल तक यह यात्रा रुका हुआ था. लेकिन अब इसको शुरू किया जा रहा है. करीब दो साल के बाद टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह के नेतृत्व में कमेटी मेंबरों और कर्मचारियों का दल बाबाधाम यानी देवघर रवाना होगा और फिर वहां से वे लोग लौटेंगे. इसको लेकर तैयारियों की रुपरेखा तय करने को लेकर टाटा वर्कर्स यूनियन कांफ्रेंस रुम में महामंत्री सतीश सिंह ने टाटा वर्कर्स यूनियन कांवरिया संघ के बैनर तले मीटिंग की. इसमें तय किया गया कि टाटा वर्कर्स यूनियन प्रांगण से 16 जुलाई शनिवार को भोले बाबा का जलाभिषेक के लिए बाबा वैद्यनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर जायेंगे. इसके बाद लौटने के बाद 2 अगस्त को बिष्टुपुर जी टाउन मैदान में टाटा स्टील के कर्मचारियों और जमशेदपुर के लोगों के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया जायेगा, जिसमें सारे लोगों को आमंत्रित किया जायेगा. आपको बता दें कि सतीश सिंह जब से टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री बने है, तब से लगातार भोले बाबा के सावन माह में कमेटी मेंबरों और कर्मचारियों का जत्था लेकर देवघर की यात्रा पर गये है. कोरोना काल में इसमें बाधा आयी, लेकिन अब इसको फिर से शुरू हो रहा है, जिसमें काफी संख्या में लोग जाने के लिए अपनी सहमति दे दी है.






