
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व महामंत्री और दिग्गज नेता रहे स्व डीके सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर यूनियन के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गईl इस मौके पर प्रशासनिक और कोरोना के गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए सीमित लोगों के बीच श्रृद्धांजलि अर्पित की गई l श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने कहा कि स्व डीके सिंह अपने आप में ट्रेड यूनियन के लिए एक सिस्टम थे l हमे उनके दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए मजदूर हित के लिए संघर्ष जारी रखना है l टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह ने कहा की हमलोगों ने डी के बाबु से बहुत कुछ सीखा है l उनके आदर्श आज भी यूनियन में सबको मार्गदर्शित करते हैंl इस मौके पर यूनियन के रिसर्च स्कॉलर और प्रवक्ता डा एम एस सिंह मानस ने डी के बाबु के जीवन और उनकी कीर्तियों पर विस्तार से प्रकाश डाला l श्रद्धांजलि सभा में यूनियन के सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव इंचार्ज धर्मबीर सिंह भी उपस्थित थे l श्रद्धासुमन अर्पित करने के उपरांत दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई l





