
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत मानगो बस स्टैंड के पास रविवार देर रात एक तेज़ रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. इस घटना से जान माल का नुकसान नही हुआ है. सूचना पाकर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और सोमवार की सुबह जेसीबी की मदद से ट्रेलर को उठाकर सड़क के किनारे किया गया. इस घटना से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी. मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर डिमना रोड की ओर से मरीन ड्राइव की ओर जा रहा था. ट्रेलर में एल्यूमीनियम लदा हुआ था. गोलचक्कर में तेज़ गति में घूमने के दौरान ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस घटना में चालक को हल्की चोटें आई है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]




