जमशेदपुर : टाटानगर जीआरपी पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में राउरकेला के दरगाही मोहल्ला निवासी अब्दुल फिरोज और कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 निवासी कपिल चंद्र शामिल है. उनके पास से चोरी के तीन मोबाइल, एक लैपटॉप, एक टैब को जब्त किया गया है. बताया जाता है कि इन लोगों ने 17 मई को एक यात्री का लैपटॉप की चोरी कर ली थी. इन लोगों ने कई बार मोबाइल की चोरी की घटना को अंजाम दिया था. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की गयी थी. अंतत: पुलिस को सफलता मिली और इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.















