जमशेदपुर: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव में मंगलवार लड़के सुबह गाय चोरी करके भाग रहा बोलेरो कार पलटा, जिसके बाद हिंदू संगठन के लोगों ने दौड़कर बोलेरो सवार दो युवकों को पकड़ा. वहीं बोलेरो कार में पांच गाय बरामद किया गया. हिंदू संगठन के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दिया. इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर आगे कि कारवाही शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि शहर के विभिन्न जगहों से गाय कि चोरी कर ओडिशा ले जाए जा रहा था, तभी हिंदू संगठन के लोगों ने बोलेरो का पीछा किया. (नीचे भी पढ़ें)

बोलेरो चालक ने हिंदू संगठन के लोगों को रौदनें का प्रयास किया. कार काफी तेज होने के चलते कार पलट गयी. इसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ. लोगों का कहना है कि पुलिस हेलमेट और वाहन चेकिंग में काफी मेहनत कर रही है, मगर दूसरी तरफ शहर में लगातार गाय की चोरी हो रही है, कीमती कीमती कारों को मॉडलाइज कर शहर के विभिन्न जगहों से रातों-रात गाय की चोरी कर अन्य राज्य भेजा जा रहा है. पुलिस को पता भी नहीं चल रहा है. पुलिस को इस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, नहीं तो आने वाले दिनों में हिंदू संगठन इसका आंदोलन करेगा.














