जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे इंस्टीच्यूट की 9 सदस्यीय कमेटी के चुनाव में नव निर्वाचित प्रगतिशील मोर्चा के 8 सदस्यों ने इंस्टीच्यूट के उपाध्यक्ष सह टाटानगर के एआरएम अभिषेक सिंघल से शिष्टाचार भेंट की. मुलाकात के दौरान एआरएम सिंघल ने नव निर्वाचित सदस्यों को जीत कि बधाई दी एवं खंडहर हो रहे रेलवे संस्थान को रेल कर्मियों एवं उनके परिजनों के लिए बेहतर संस्थान का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कराने, जिसमें साफ-सफाई एवं सुरक्षा की व्यवस्था कराने में नव निर्वाचित कमेटी को रेल प्रशासन की ओर से भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया. साथ ही नव निर्वाचित कमेटी के सचिव राम विनोद राय एवं कोषाध्यक्ष प्रकाश यादव को इंस्टीट्यूट का प्रभार सौंपा. उन्होंने सभी कमेटी मेंबर्स को मिठाई खिलाकर बधाई भी दी.



