जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर उस वक़्त अफरा तफरी मच गयी. जब एक युवक स्टेशन पर खड़ी टाटा दानापुर ट्रेन पर चढ़ गया. करीब 30 वर्षीय युवक सागु राम अचानक से ट्रेन के ऊपर चढ़ने लगा. जब तक लोग उसको मना करते तब तक वह ऊपर चला गया था. उसने लोगों को बताया कि वह इस पार से उस पार ट्रेन को क्रॉस करके चला जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
काफी देर तक बाद ट्रेन के ऊपर ही चहल कदमी करता रहा. बाद में उसको जब बिजली का झटका लगा तो वह गिर गया. उसके बाद उसको अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.




