
जमशेदपुर : आरपीएफ एंटी टॉउटिंग की टीम ने सिदगोड़ा थाना इलाके के बारीडीह बाजार में गुप्त सूचना पर अंशु टेलीकॉम में छापामारी की. यहां से एक लाख 99 हजार 610 रूपये मूल्य के 90 टिकट बरामद किये, जिसमें 9675 रूपये मूल्य के दो लाइव तत्काल भी बरामद हुए. 14 जनरल टिकट भी थे. शेष सभी उपयोग हो चुकी रेल टिकट है. आरोपी चार आईडी का इस्तेमाल कर टिकट बनाया करता था. टीम ने टिकट दलाल छोटा गोविंदपुर रतन मार्केट के पास रहने वाले अमन कुमार भारतीय को गिरफ्तार किया. साथ ही कंप्यूटर सिस्टम और एक मोबाइल भी जब्त किया गया है. उसे गिरफ्तार कर टाटा पोस्ट लाया गया जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. रविवार को उसे जेल भेज दिया जायेगा. छापामारी में टाटा पोस्ट का भी सहयोग लिया गया था.





