जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित नए फुट ओवर ब्रिज के पास सोमवार की शाम करीब चार बजे एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक केवल पैंट पहने हुए है. थोड़ी देर पहले ही स्टेशन में उसे पानी पीते हुए स्थानीय कर्मचारियों ने देखा था. उसके बाद उसका शव देखा गया. करीब 50 वर्षीय वृद्ध के बारे बताया जाता है कि उसे पहले कभी स्टेशन क्षेत्र में नहीं देखा गया है. संभवत: भीख मांगकर गुजर बसर करने वाला व्यक्ति है. व्यक्ति की लाश मिलने के बाद भी करीब दो घंटे बीत गए, लेकिन रेल पुलिस न तो शव की जांच करने पहुंची और ना ही शव को हटाया गया है. जबकि सोमवार को बंद को लेकर स्टेशन एरिया पुलिस छावनी में तब्दील है. आरपीएफ की महिला जवान एक बार आई और पूछताछ करके चली गई. जीआरपी थाना प्रभारी यदु साव से इस बारे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शव मिलने की जानकारी उन्हें नहीं है पता लगाते हैं. यह घटना रेल प्रशासन की लूंजपूंज व्यवस्था की पोल खोलती है.







