जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित जुस्को स्कूल की 11वीं की छात्रा का अपहरण करने का मामला सामने आया है. इस मामले में कीताडीह में रहने वाली नाबालिग छात्रा के परिजनों ने आदित्यपुर एमपी टावर के रहने वाले स्कूल के छात्र समेत उसके माता पिता को आरोपी बनाते हुए षडयंत्र के तहत अपहरण किए जाने का मामला दर्ज कराया है. घटना 18 जून सुबह 5.30 बजे से रात 8.30 बजे की है. शिकायत के मुताबिक बेटी परीक्षा देने गई थी. रात तक घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन की. पुलिस ने मामले की जांच शुरु करते हुए छात्रा की बरामदगी के लिए जुट गई है.







