जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के कर्मचारियों की टेल्को को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी के चुनाव में तीन लोगों के नामांकन को रद्द कर दिया गया. शुक्रवार को 43 नामांकन पत्रों की जांच की गयी. सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक स्क्रुटनी के बाद तीन लोगों के नामांकन को रद्द कर दिया गया. अभय कुमार, भाष्कर चटर्जी और प्रेम का नामांकन को रद्द किया गया. नियम के मुताबिक, दो बार लगातार कोई भी सदस्य सोसाइटी का चुनाव नहीं लड़ सकता है. इसको देखते हुए तीन लोगों का नामांकन रद्द कर दिया. अब कुल 40 लोग चुनावी मैदान में बच गये है. इसकी अंतिम सूची को जारी कर दिया गया. शनिवार को नामांकन पर आपत्ति दाखिल करने की तारीख है.






