
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा दौरे पर पहुंचे विधायक समीर महंती को प्रखंड के टेट पास विद्यार्थियों ने ज्ञापन सौंपा. सौंपे गये ज्ञापन में कहा है कि 2016 टेट पास सफल अभ्यर्थी करीब 52000 नियुक्ति हेतु लंबे अवधि से इंतजार में है. सरकार विद्यार्थियों की नियुक्ति करें. 2016 टेट पास अभ्यार्थीयों को एक बार भी मौका नही मिलने के कारण अभ्यार्थियों की नियुक्ति उम्र सीमा समाप्त हो रहा है. समय पर नियुक्ति प्रक्रिया नही होने के कारण कुछ अभ्यार्थियों की उम्र सीमा पार हो चुकी है. टेट पास विद्यार्थियों ने मांग की है कि वे उनकी मांगों को शीतकालीन सत्र में उपरोक्त बिंदुओं पर सरकार की ध्यान आकृष्ट कराकर पहल करने की मांग करे. मौके पर विधायक ने टेट पास विद्यार्थियों को आश्वस्त किया है कि वे उनकी मांगों को विधानसभा में उठायेंगे. इस मौके पर आदित्य प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष असीत मिश्रा, ललित मंडी, गुरुचरण मंडी, गौरीशंकर महतो, रासबिहारी साव, अरुण बारीक, मुन्ना होता, राजीव लंका, राजा बारिक, टेट पास अभ्यार्थी लाल मोहन मुर्मू, राजेश कुमार साहा, हरेकृष्ण साव, हेमंत कुमार कर, भूपति पैड़ा, गौरीशंकर बेरा, सोबन सोरेन, शंकर मुर्मू, अमित कुमार दास, मानस कुमार माईति, बनबिहारी बेरा उपस्थित थे.







