जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित बिनोवा भावे आश्रम के समीप बनाये गये उस तीन मंज़िला भवन का निरीक्षण किया जिसे आश्रम सहित अन्य स्थानों के विद्यार्थियों को हाई स्कूल तक की शिक्षा देने के लिए उद्यमी आरके अग्रवाल ने कोरोना काल के पहले बनवाया था और झारखंड की तत्कालीन राज्यपाल और वर्तमान मे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था. कतिपय विवाद के कारण इस विद्यालय भवन को जमशेदपुर अक्षेस (जेएनएसी) ने सील किया हुआ है. विधायक सरयू रॉय ने कहा है कि वे शुक्रवार को इस विद्यालय भवन का जनहित में उपयोग करने के लिए वे पूर्वी सिंहभूम की उपायुक्त से मिला और आग्रह किया कि विवाद का शीघ्र निपटारा कर इस भव्य भवन का इस्तेमाल शीघ्र शिक्षा हित में किया जाए. विधायक सरयू रॉय ने इसके बारे में टाटा स्टील के अधिकारियों से भी वार्ता किया है ताकि ज़मीन संबंधी विवाद का फ़ैसला हो जाए और आवश्यक हो तो कतिपय नियमों में ढील भी दिया जाये. उपायुक्त और टाटा स्टील का रूख इस बारे में सकारात्मक है. विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि वे विद्यालय स्थल का दौरा करें और देखें कि काफ़ी दिनों से बंद रहने के कारण यहाँ की परिसम्पतियों को कितना नुक़सान पहुँचा है और भवन की संरचना पर कितना कुप्रभावों पड़ा है. विद्यालय भवन के गेट में ताला लगा रहने के कारण वे अंदर जाकर भवन एवं परिसंपत्तियों का मुआयना नहीं कर सका पर गेट से ही दिखाई पड़ा कि भवन के भीतर के दरवाज़े खुले हुए हैं. संभव है कि अंदर की परिसम्पतियों की चोरी हुई हो अथवा संरचना को नुक़सान पहुँचा है.(नीचे भी पढ़े)

आसपास के नागरिकों ने बताया कि दीवाल फाँदकर असामाजिक तत्व रात में भवन के भीतर घुसते हैं और चोरी करते हैं. हाल ही में एक चोर को लोगों ने पकड़ा भी था. विधायक सरयू रॉय ने कहा कि विडम्बना है कि एक नवनिर्मित भव्य भवन को सील करने के बाद जेएनएसी ने इसके रख रखाव और सुरक्षित ध्यान नहीं दिया. सील करते समय जेएनएसी ने परिसम्पत्तियों की सूची ज़रूर बनाया होगा. उसके साथ मिलान करने पर वस्तुस्थिति का पता चल सकता है. एकलव्य भवन जिसका उद्घाटन तत्कालीन राज्यपाल और वर्तमान राष्ट्रपति ने किया वह अनुपयोगी पडा हुआ है. जनहित मे उसके बारे मे सोच समझकर कदम उठाना चाहिए. श्री राय ने कहा कि वे इस बारे में उपायुक्त और टाटा स्टील अधिकारियों से पुनः वार्ता करेंगे और ज़रूरत पड़ी तो आरके अग्रवाल से भी मिलकर जानकारी लेंगे.



