
जमशेदपुर : योगी यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष साकेत भारद्वाज की अध्यक्षता मे सिद्धगोड़ा मे एक आवश्यक बैठक हुई. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष समरेश सिंह ने कहा कि झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखण्ड सरकार के ग्रुप थर्ड और ग्रुप फोर्थ की रिक्तियों मे स्थानीय भाषाओं में से राष्ट्रभाषा हिन्दी को हटाया जाना एवं उर्दू को शामिल किया जाना पूरी तरह से हास्यास्पद है. इसके अलावा राज्य में आधी आबादी से भी ज्यादा लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषा मगही, भोजपुरी, अंगिका, मैथिली को क्षेत्रीय भाषाओं के श्रेणी से हटाया जाना विगत चुनाव में मौजूदा सरकार को मिले जनादेश का पूर्ण अपमान है. अतः योगी यूथ ब्रिगेड राज्य सरकार से मांग करती है कि जनभावना को ध्यान मे रखते हुए अविलम्ब उपरोक्त फैसले को वापस लें, वरना जनता सड़क से लेकर सदन तक सरकार के फैसले के खिलाफ उतरेगी. जल्द ही इस मुद्दे पर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा जायेगा. बैठक का संचालन केंद्रीय संगठन सचिव बिनोद भगत एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष मनोज मांझी ने किया. बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज मांझी, महानगर अध्यक्ष साकेत भारद्वाज, बिनोद भगत, पंकज सिन्हा, आकाश सिंह, कुमार अनुराग, श्रीकांत सिंह, संतोष सिंह, पवन सिंह, कुंदन यादव, मोहित भदौरिया, शशि ओझा, विवेक सिंह, यशवंत राय, विशाल सिंह, जय राठौड़, प्रशांत वाजपेयी, सौरभ राहुल सिंह, शुभम सिंह, सविनय सिंह, प्रकाश प्रिंस, रवि शंकर, राजेश सिंह व अन्य उपस्थित थे.



