
जमशेदपुर : टिमकेन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जमशेदपुर प्लांट में प्रबंधन और यूनियन के बीच बोनस समेत अन्य मुद्दों को लेकर गतिरोध जारी है. जहां बर्खास्तगी की बात करें तो कंपनी जीएम एचआर संजय सिंह यूनियन व स्थानीय प्रबंधन के साथ वार्ता कर लौट गए हैं. यूनियन के अनुसार लोकल प्रबंधन से वार्ता के लिए मान्यता प्राप्त यूनियन वार्ता करेगी. बावजूद इसके बोनस वार्ता शुरू नहीं हो सका है. इधर जानकारी मिली है कि यूनियन के अधिकारी आदिब बार के बर्खास्तगी के मामले को लेकर एक लीगल टीम भेजा जाएगा, जो सभी पहलुओं को देखेगा और कंपनी के बड़े अधिकारियों को रिपोर्ट करेगा.
सीएम का मिला आश्वासन
इस बीच यूनियन पदाधिकारियों का एक टीम मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिला था. सभी पहलुओं से अवगत कराते हुए यूनियन के उपाध्यक्ष आदिब बार के बर्खास्तगी वापस लेने की मांग दोहराई थी. इस पर सीएम ने आश्वासन दिया था कि जल्द बर्खास्तगी वापस करने में सहयोग किया जाएगा. बावजूद इसके अब तक निष्कर्ष नहीं निकल सका है.











