
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मेन अस्पताल (टीएमएच) में कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बीएससी (नर्सिंग) में एडमिशन की शुरुआत हो चुकी है. इसके लिए कॉलेज की ओर से सर्कुलर जारी कर दिया गया है. इसमें आवेदन करने के लिए आवेदक को अविवाहित होना चाहिए जिसकी उम्र 31 दिसंबर को 17 से 25 वर्ष होनी चाहिए. इसके अलावा फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में 45 प्रतिशत अंको के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है. रिजर्व कोटा के आवेदकों के लिए 40 प्रतिशत अंकों में पास होना जरुरी है. इच्छुक आवेदक कॉलेज ऑफ नर्सिंग के कार्यलय से सुबह 10 से 5 बजे के बीच एक हजार रुपये देकर प्रोस्पेक्टस ले सकते है. यह पेमेंट टाटा स्टील लिमिटेड के नाम पर डिमांड ड्राफ्ट के रुप में करना होगा. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर तक है.




