
जमशेदपुर : टाटा स्टील द्वारा संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) प्रगति की ओर है. टीएमएच के चिकित्सकों से आप वीडियो कंसल्टेंसी से अपना इलाज करा सकते है. सोमवार को इसकी शुरुआत की गयी. इसका ऑनलाइन उदघाटन टाटा स्टील के वीपी कारपोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने संयुक्त रुप से की. इस मौके पर टीएमएच के सलाहकार डॉ राजन चौधरी, जीएम मेडिकल सर्विसेज डॉ सुधीर राय और टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय समेत अन्य लोगों ने ऑनलाइन इसमें शिरकत की. इस मौके पर टाटा स्टील के वीपी सीएस चाणक्य चौधरी ने कहा कि इससे जमशेदपुर ही नहीं बल्कि देश के किसी भी हिस्से में लोग बैठे है, उसका इलाज टीएमएच के स्पेशलिस्ट चिकित्सकों के माध्यम से ले सकते है. इससे सबको लाभ होगा. इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने इस सुविधा की शुरुआत करने के लिए बधाई भी दी. इस मौके पर जीएम मेडिकल सर्विसेज, टाटा स्टील डॉ सुधार राय ने कहा कि तकनीक का लाभ उठाते हुए मरीजों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. इससे मरीजों का बढ़िया इलाज संभव हो सकेगा. स्पेशलिस्ट चिकित्सक से लोग वीडियो कंसल्टेंसी के माध्यम से 750 रुपये और 400 रुपये के अलग-अलग रेट का ऑनलाइन भुगतान कर इसका लाभ उठा सकते है. टीएमएच विश्वास के वेबसाइट से लोग इसका लाभ ले सकते है. इसके अलावा सोमवार से मरीजों को दवाएं घर तक पहुंचाने वाली होम डिलीवरी की भी शुरुआत कर दी गयी. होम डिलीवरी किसी को भी चाहिए होगा तो उनको पेमेंट करने के बाद घर तक दवाएं दी जा सकेगी. कई मरीज है, जिनका मासिक दवाएं चलती है और अस्पताल तक नहीं आ पाते है, उनको भी इसके माध्यम से सुविधा मिल सकेगी. लोगों को इसके लिए 130 रुपये डिलीवरी चार्ज देना होगा. लोगों को टीएमएच विश्वास के वेबसाइट पोर्टर या प्ले स्टोर से एप डाउन लोड करना होगा, जिसके माध्यम से अपना ऑर्डर और चिकित्सकों की बुकिंग कर सकते है. लोगों को टीएमएच के वेबसाइट https://www.tatamainhospital.com/ पर जाकर इसकी बुकिंग कर सकते है. (नीचे देखें किस चिकित्सक का हो सकती है बुकिंग, कितना लगेगा फीस)
इन चिकित्सकों का कर सकते है वीडियो कंसल्टेशन
विभाग का नाम-स्पेशलिस्ट का नाम-दिन-समय
हृदय रोग-डॉ मंदार महावीर शाह-बुधवार-शाम 4 बजे से लेकर 6 बजे तक
हृदय रोग-डॉ बिनायेंदू प्रकाश-गुरुवार-शाम 4 बजे से लेकर 6 बजे तक
हृदय रोग-डॉ तपन कुमार-सोमवार-शाम 4 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक
गैस्ट्रोनटेरोलॉजी-डॉ सुब्रमण्यम पी-गुरुवार-शाम 4 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक
गैस्ट्रोनटेरोलॉजी-डॉ कुंदन कुमार-बुधवार-शाम 4 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक
मेडिकल ऑनकॉलॉजी-डॉ अमिताभ कुमार उपाध्याय-सोमवार-शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक
नेफ्रोलॉजी-डॉ प्रकाश रामाकांत घोगले-गुरुवार-शाम 4 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक
नेफ्रोलॉजी-डॉ प्रभाकर-बुधवार-शाम को 4 बजे से शाम 6 बजे तक
न्यूरोलॉजी-डॉ रेयाज अहमद-मंगलवार-शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक
न्यूरो सर्जरी-डॉ जीवेश मल्लिक-मंगलवार-शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक
न्यूरो सर्जरी-डॉ श्रद्धादेंदू नारायण-बुधवार-शाम 4 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक
न्यूरो सर्जरी-डॉ नीरज कुमार चौधरी-शुक्रवार-शाम 4 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक
यूरोलॉजी-डॉ रघुबीर-मंगलवार-शाम 4 ब जे से लेकर शाम 6 बजे तक
यूरोलॉजी-डॉ अजय कुमार अग्रवाल-शुक्रवार-शाम 4 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक
















