
टोक्योः भारत के लिए टोक्यो ओलिंपिक का आठवां दिन काफी शानदार रहा है. महिला मुक्केबाज लवलाना ने पदक पक्का कर दिया है. वहीं पीवी सिंधु, जापान की अकाने यामागुची को क्वार्टर फाइनल में हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. महिला हॉकी टीम को जीत मिली और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की उम्मीदें बरकरार हैं. भारत को तीरंदाजी में जरूर निराशा हाथ लगी है. दीपिका कुमारी क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गईं.

भारतीय शटलर पीवी सिंधु, जापान की अकाने यामागुची को क्वार्टर फाइनल में हराकर सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं. पीवी सिंधु 21-13, 22-20 से जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची हैं.भारतीय महिला मुक्केबाज लवलाना ने 64 किलो ग्राम भारवर्ग में एक पदक पक्का कर लिया है. क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की ह्यूलियन की चेन को 4-1 से हराया. सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही इस महिला स्टार ने भारत का एक पदक पक्का कर दिया है.




