
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई टाटा रोबिन फ्रेजर (टीआरएफ) से छह अधिकारियों को टाटा स्टील में भेजा गया है. तीन साल के डेपुटेशन के लिए उनको भेजा गया है. इसमें सारे छह लोगों को टिस्को ग्रोथ शॉप (टीजीएस) आदित्यपुर प्लांट में पदस्थापित किया गया है. टीआरएफ के अभय कुमार सिंह को बजटिंग व मैटेरियल मैनेजमेंट का असिस्टेंट मैनेजर डिस्पैच बनाया गया है. वहीं, इंजीनियरिंग इंस्ट्रूमेंटेशन कंट्रोल व ऑटोमेशन का असिस्टेंट मैनेजर 3 डी मॉडलिंग व सिमुलेशन जफर अहमद सलामी को बनाया गया है. असिस्टेंट मैनेजर मैनुफैक्चरिंग कॉमर्शियल बी रवींद्र कुमार, मैनुफैक्चरिंग प्लानिंग के असिस्टेंट मैनेजर प्लानिंग बिपिन बालन, टीजीएस स्ट्रक्चरर फेब असिस्टेंट मैनेजर अभिमुन्यू कुमार और इंडस्ट्रियल स्ट्रक्चर फेब्रिकेशन का असिस्टेंट मैनेजर दिलीप कुमार साहू को बनाया गया है. उपरोक्त सारे पदाधिकारी टीआरएफ से टाटा स्टील में भेजा गया है. इसी तरह टाटा स्टील के आइटी वन विभाग में छह पदाधिकारियों की पोस्टिंग की गयी है. उनका तबादला और पदनाम भी बदला गया है. जिनका बदलाव किया गया है, उसमें ऐश्वर्या महापात्रा, उपद्दा अनिल कुमार, निहार रंजन नंदा, विकास कुमार, पीपी मजुमदार, इंद्ररजीत पातिदार समेत अन्य शामिल है.






