जमशेदपुर : जमशेदपुर में जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित हुआ. इसके तहत भाजपा ने जहां इसको लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किये. वहीं, भाजपा से हटकर अलग पार्टी बनाये विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) ने भी इसको लेकर कार्यक्रम किया.(नीचे भी पढ़े)
मानगो में भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनसंघ के संस्थापक, अखंड भारत के स्वप्नदृष्टा एवं प्रेरणा पुंज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती भाजपा जमशेदपुर के मानगो मंडल कार्यालय में मण्डल अध्यक्ष बिनोद राय के अध्यक्षता में मनाई गई. उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर जयंती समारोह मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बिद्युत बरण महतो एवं विशिष्ट अतिथि के रूप प्रदेश व्यावसायिक प्रकोष्ठ के संयोजक नीरज सिंह उपस्थित थे. इस अवसर पर सांसद श्री महतो ने कहा कि कश्मीर के मामले को लेकर डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नारा दिया था कि इस देश में ” दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चलेंगे ! नहीं चलेंगे. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धारा 370 को समाप्त कर उनके सपने को साकार करने का काम किया है. जयंती समारोह के उपरांत मानगो गुरुद्वारा रोड के बूथ संख्या 193, 194, 195 & 196 के क्षेत्र में महा जनसंपर्क अभियान चलाया गया. इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत बरण महतो, नीरज सिंह, जटाशंकर पांडे, डॉ राजीव कुमार, राजीव सिंह, अशोक सिंह चौहान, नित्यानंद सिन्हा, प्रोफेसर यू. पी. सिंह, गंगा प्रसाद साहू, किशन महाराज, दशरथ चौबे, गणेश शंकर विद्यार्थी, छोटन मिश्रा, राम सकल तिवारी, नीलकमल शेखर, किशोर सिंह, दिलीप सिंह, लकी सिंह,रेनू शर्मा, मीना शर्मा, तन्मय झा, मनोज गिरी, कल्लू सिंह, राजीव सिंह, निरंजन सिंह, घनश्याम साव एवं मंडल के पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्ष सम्मिलित थे.
सरयू राय की पार्टी भाजमो ने मनाई डाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा (भाजमो) जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में देश के प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती समारोह जमशेदपुर के बारीडीह विधानसभा कार्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया. सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत में दो निशान, दो प्रधान एवं धारा 370 का पुरजोर विरोध किया और इसी के तहत उन्होनें बिना परमिट के कश्मीर में प्रवेश किया जहाँ कश्मीर प्रवेश करने पर उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया. जेल में ही उन्होंने अपना बलिदान दे दिया. आज उन्ही के प्रेरणा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धारा 370 हटाया गया और आज कश्मीर में तिरंगा शान से लहरा रहा है. देश हमेशा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद रखेगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने की. कार्यक्रम में केंद्रीय उपाध्यक्ष रामनारायण शर्मा, कुलविंदर सिंह पन्नू,एम चंद्रशेखर राव,विकाश गुप्ता,मंजू सिंह,अमित शर्मा,राजेश मुखी, काकुली मुखर्जी,कैलाश झा,बिनोद यादव,शंकर कर्मकार,जयप्रकाश सिंह,मांकेश्वर चौबे,राघवेन्द्र प्रताप सिंह, शमसाद खान,विकाश कुमार,पुतुल सिंह,त्रिलोचन सिंह,शिम्मी कच्छप,रेखा महानंदी,सरस्वती खमरी,दुर्गा प्रसाद,कामेश्वर निषाद,संजय कालिंदी,राहुल कुमार,मयंक कुमार,जितेंद्र कुमार, गणेश चंद्र,सुलोचना देवी,महुआ चक्रवर्ती, रंजिता राय,गीता कुंडू,यमुना देवी इत्यादि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. संचालन विकास गुप्ता एवं धन्यवाद काकुली मुखर्जी ने किया.
भाजपा जमशेदपुर महानगर ने श्रद्धाभाव से मनाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 122वीं जयंती, वक्ताओं ने कहा- डॉ मुखर्जी के अखंड भारत के सपनों को पूरा करने में लगे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष, प्रखर राष्ट्रवादी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 122वीं जयंती को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने पूरे श्रद्धाभाव से मनाया. गुरुवार को साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी के वरीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छविचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे’, ‘जहां हुए बलिदान मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है’ एवं ‘भारत माता की जय, के नारे से कार्यालय परिसर गुंजायमान रखा. इस अवसर पर जमशेदपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों के भारत की स्थापना में लगे हैं. जम्मू-कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति इस दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम है. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार एवं सिद्धांत हम सबके साथ आने वाली कई पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें राष्ट्रवाद के लिए प्रेरित करते रहेंगे। एक राष्ट्र, एक निशान, एक विधान के प्रणेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के लिए देश हित से ऊपर कुछ नहीं था. कहा कि भाजपा सरकार सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के पथ पर आगे बढ़ रही है. यह श्यामा प्रसाद मुखर्जी का ही सपना था कि हमारा देश सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अखंडता के मार्ग पर आगे बढ़े। कहा कि डॉ मुखर्जी आजाद भारत के उन नेताओं में से एक रहे, जिन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया. डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम उनके बताए मार्ग पर चलें उनके विचार के साथ जुड़ें और विचार को आगे बढ़ाने का काम करें. विभिन्न मंडलों में मनाया गया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती: भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी 28 मंडलों में गुरुवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती को कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापुर्वक मनाया। विभिन्न भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया. इस दौरान जिला कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राजेश शुक्ल, चंद्रशेखर मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, डॉ राजीव, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, प्रेम झा, बिनोद सिंह, अमिताभ सेनापति, अमित अग्रवाल, मुचिराम बाउरी, सुरेश शर्मा, अभिमन्यु सिंह, शशांक शेखर, रमेश नाग, मिथिलेश साव, गौतम प्रसाद, विनय सिंह, अभिषेक डे, रमेश बास्के, शैलेश गुप्ता, आशुतोष दास, मंजीत सिंह समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की.





