
जमशेदपुर : देश भर में मनाये जा रहे 32वें सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर टीआरएल कोरोसाकी रिफ्रैक्ट्रीज़ लिमिटेड कंपनी के तत्वाधान में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खिलाड़ियों के बीच चलाया गया. इस जागरूकता अभियान की शुरुआत कंपनी के वरिष्ठ पदाधिकारी देवाशीष मोदक (मैनेजर), आशीष कुमार मिश्रा (असिस्टेंट मैनेजर), जयनारायण नंदा (सेफ्टी इंचार्ज) एवं जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के सीनियर स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेटर फिरोज खान ने संयुक्त रूप से कंपनी द्वारा जारी जागरूकता अभियान के बैनर, पोस्टर एवं पम्पलेट का विधिवत उद्घाटन किया. इसके उपरांत सभी विभागों के खिलाड़ियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया और साथ ही उनके बीच यातायात नियमों से सम्बंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर, प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया. इस सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को सफल बनाने में कंपनी के पदाधिकारी देवाशीष मोदक, आशीष कुमार मिश्रा, जयनारायण नंदा एवं जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के सीनियर स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेटर फिरोज खान सहित मृत्युंजय कुमार सिंह एवं ओ.पी.मेहता सहित विभिन्न खेल प्रकोष्ठ के सभी प्रशिक्षकों का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा.




