कानपुर: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मंगलवार की सुबह सड़क हादसा हुआ, जिसमें बिहार के दरोगा व कैदी समेत छह लोगों की मौत हो गयी, वहीं 10 पुलिस कर्मी भी घायल हो गए है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिहार पुलिस टीम कैदी को लेकर दिल्ली के कोर्ट में पेशी के लिए गयी थी. वहां से वापस लौटते समय डबल डेकर बस ने संतुलन खो दिया और सड़क पर पलट गयी. (नीचे भी पढ़े)
जिससे बिहार के सिवान जिले के पुलिस लाइन में तैनात दरोगाव गुरुग्राम के रहने वाले कैदी समेत छह लोगों की मौत हो गयी. जबकि 10 पुलिस कर्मी भी घायल हो गए है. घटना की सूचना मिलने के बाद उन्नाव पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज अस्पताल भेजा गया. जहां पर उनका इलाज चल रहा है. घटना को लेकर बताया जाता है कि चालक को झपकी आना माना जा रहा है. लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि बस तेज रफ्तार में थी, चालक ने संतुलन खोया और वाहन डिवाइडर से टकरा गयी, जिससे हादसा हुआ.







