• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, July 15, 2026
35 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

UPSC-Civil-Services-Examination-2019-Result : यूपीएससी में झारखंड का दबदबा, जमशेदपुर में कई थानों के प्रभारी रहे कमल किशोर के पुत्र व एलएफएस के छात्र प्रियांक किशोर को यूपीएससी में 61वां और जमशेदपुर फॉरेस्ट ऑफिसर की बेटी मुमल को 173वां रैंक, जानें कहां के छात्र को मिला कौन सा रैंक

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा-2019 के परिणामों की घोषणा कर दी. इस परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर प्रदीप सिंह ने पहला स्‍थान प्राप्‍त किया है. जतिन किशोर को दूसरा और प्रतिभा वर्मा को तीसरा स्‍थान मिला है. वहीं झारखंड की बात करें, तो इस परीक्षा में राज्य के विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है. इस परीक्षा में रांची के रवि जैन को अखिल भारतीय स्तर पर 9वां रैंक, हजारीबाग के गौरव सिंह को अखिल भारतीय स्तर पर 120वां, हजारीबाग के ही दीपांकर चौधरी को 42वां, जमशेदपुर में पढ़े-लिखे प्रियांक किशोर को 61वां, रांची की अनुपमा सिंह को 90वां तथा जमशेदपुर की मुमल राजपुजरोहित को 173वां रैंक मिला है. हजारीबाग के दीपांकर चौधरी संयुक्त सचिव स्तर पद से रिटायर्ड अधिकारी रंजन चौधरी के पुत्र हैं. प्रियांक किशोर के पिता कमल किशोर जमशेदपुर में कई थानों में थानेदार रह चुके हैं और वर्तमान में हजारीबाग सदर में डीएसपी हैं.

प्रियांक किशोर, 61वां रैंक.

प्रियांक ने पहले प्रयास में ही क्रैक किया था यूपीएससी, दूसरे प्रयास में किया बेहतर
इस बार यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा में 61वां रैंक हासिल करनेवाले प्रियांक किशोर ने पिछले साल भी इस परीक्षा में सफलता हासिल की थी. तब उन्हें 274वां रैंक मिला था. लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी सफलता को एक नया आयाम दिया. प्रियां के पिता कमल किशोर जमशेदपुर के कई थानों के प्रभारी रह चुके हैं और वर्तमान में हजारीबाग सदर के डीएसपी हैं. प्रियां ने नौवीं कक्षा तक की पढ़ाई टेल्को स्थित लिटिल फ्लॉवर स्कूल (एसएफएस) से की है. उसके बाद प्लस टू श्यामली और स्नातक दिल्ली के रामजस कॉलेज से किया. उसके बाद स्नोतकोत्तर (पीजी) दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से किया. यह परिवार मूलत: बिहार के बक्सर जिला का निवासी है. प्रियांक ने तैयारी के लिए कभी भी कोचिंग का सहारा नहीं लिया.

ADVERTISEMENT
मुमल राजपुरोहित, 173वां रैंक.

गरीब-असहाय बच्चों का सहारा बनेंगी मुमल, मिला 173वां रैंक
शहर की मुमल राजपुरोहित को यूपीएससी में 173 रैंक मिला है. मुमल जमशेदपुर के फॉरेस्ट ऑफिसर की बेटी हैं. यह परिवार मूलरूप से जोधपुर की रहने वाला है. मुमल वर्तमान में जमशेदपुर में अपने माता-पिता के साथ हैं. मुमल के पिता जब्बार सिंह राजपुरोहित व माता रेखा राजपुरोहित जमशेदपुर के सर्किट हाउस एरिया में रहते हैं. मुमल ने 12वीं तक की पढ़ाई जोधपुर से की. उसके बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के इंद्रप्रस्थ कॉलेफ फॉर वीमेंस से पॅलीटिकल साइंस ऑनर्स के साथ ग्रेजुएशन और उसके बाद जेएनयू से मास्टर डिग्री ली. मुमल की इस उपलब्धि से उनके परिवार के लोग काफी खुश हैं. मुमल ने बताया कि उनको बचपन से ही अधिकारी बनने की शौक था. यूपीएससी में मुमल का विषय पॉलीटिकल साइंस ऑन इंटरनेशनल रिलेशन था. यूपीएससी के प्रति रुचि के संबंध में पूछे जाने पर मुमल ने बताया कि अभी अपने देश में लडकियों को पढ़ाई-लिखाई के लिए आजादी नहीं दी जाती है, जिसके लिए एक उदाहरण पेश करने के लिए उन्होंने इस सेक्टर में जाना पसंद किया. उन्होंने बताया कि अपने लाइफ में वह गरीब बच्चों की सेवा व सहायता करना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि मैं जहां भी रहूंगी वहां के गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करूंगी. उन्होंने बताया कि आज जिस मुकाम को उन्होंने हासिल किया हैं उनमें उनके माता-पिता का बहुत बडा योगदान है. उन्होंने बताया कि जब भी वह विचलित होती थी, उनकी मां उनको संभालती थीं और हमेशा सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करती थीं.

आईएएस के लिए 180 व आईपीएस के लिए 150 का चयन, 182 रिजर्व
इस परीक्षा में देशभर से 829 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है. वहीं 182 उम्मीदवारों को रिजर्व लिस्ट में शामिल किया गया है. यूपीएससी की ओर से जारी रिजल्ट के मुताबिक मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों का साक्षात्कार फरवरी-अगस्त 2019 के बीच लिया गया था. खबर लिखे जाने तक झारखंड के दीपंकर चौधरी को 42वां स्थान मिला है. श्री चौधरी रांची के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ उज्जवल के फुफेरे भाई और सरकारी सेवा में रहे रंजन चौधरी के पुत्र हैं. रांची की अनुपमा सिंह को देशभर में 90वां स्थान मिला है. 29 सफल उम्मीदवारों में 304 जेनरल, 78 इडब्ल्यूएस, 251 ओबीसी, 129 एससी, 97 एसटी श्रेणी के उम्मीदवार हैं. वहीं जिन उम्मीदवारों को रिजर्व श्रेणी में रखा गया है, उनमें जेनरल से 91, इडब्ल्यूएस से 09, ओबीसी से 71, एससी से 08 और एसटी श्रेणी से 03 उम्मीदवार हैं. आइएएस सेवा के लिए कुल 180 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. जिसमें जेनरल से 72, इडब्ल्यूएस से 18, ओबीसी से 52, एससी से 25 और एसटी से 13 उम्मीदवार हैं. आइएफएस सेवा के लिए 24 का चयन किया गया है. इसमें जेनरल से 12, इडब्ल्यूएस से 02, ओबीसी से 06, एससी से 03 और एसटी से 01 उम्मीदवार हैं. आइपीएस सेवा के लिए 150 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है. इसमें जेनरल से 60, इडब्ल्यूएस से 15, ओबीसी से 42, एससी से 23 और एसटी से 10 उम्मीदवार हैं. सेंट्रल सर्विसेस ग्रुप ए सेवा के लिए 438 का चयन हुआ है. इसमें जेनरल से 196, इडब्ल्यूएस से 34, ओबीसी से 109, एससी से 64 और एसटी से 35 उम्मीदवार हैं. सेंट्रल सर्विसेस ग्रुप बी सेवा के लिए 135 का चयन किया गया है. इसमें जेनरल से 57, इडब्ल्यूएस से 14, ओबीसी से 42, एससी से 14 और एसटी से 08 उम्मीदवार हैं.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur rural road issue – बहरागोड़ा के बामडोल से मधुआबेड़ा होते हुए चड़कमारा जाने वाली सड़क सालों से जर्जर, शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं
खबर

Jamshedpur rural road issue – बहरागोड़ा के बामडोल से मधुआबेड़ा होते हुए चड़कमारा जाने वाली सड़क सालों से जर्जर, शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं

July 15, 2026
Jamshedpur golf league – लगातार तीसरी बार चैंपियन बनकर टाइगर नाइट्स ने रचा इतिहास, जेजीएल-9 का खिताब किया अपने नाम
खबर

Jamshedpur golf league – लगातार तीसरी बार चैंपियन बनकर टाइगर नाइट्स ने रचा इतिहास, जेजीएल-9 का खिताब किया अपने नाम

July 15, 2026
Jamshedpur dd bar case – डीडी बार हत्याकांड मामले में दो और गिरफ्तार, फरारी में इस्तेमाल स्कूटी बरामद, देखिए – video
खबर

Jamshedpur dd bar case – डीडी बार हत्याकांड मामले में दो और गिरफ्तार, फरारी में इस्तेमाल स्कूटी बरामद, देखिए – video

July 15, 2026
Next Post
jamshedpur-hungama-साकची में सड़क का कट बंद करने को लेकर हंगामा, जुस्को के सुरक्षाकर्मी और आम लोग भिड़े, पुलिस ने किया हस्तक्षेप-video

jamshedpur-hungama-साकची में सड़क का कट बंद करने को लेकर हंगामा, जुस्को के सुरक्षाकर्मी और आम लोग भिड़े, पुलिस ने किया हस्तक्षेप-video

jamshedpur-saryu-roy-गौ हत्या के खिलाफ सरयू ने उठायी आवाज, अयोध्या में राम मंदिर का शिलान्यास के दिन मनायेंगे खुशियां, बारीनगर में हमले में घायल कंहैया समेत अन्य हिंदूओं से मिले, कहा-बारीनगर गौ हत्यारों का अड्डा बन गया है, ऐसे करने वाले चेत जाये नहीं तो……देखिये-video

Jhinkpani ACC Cement Plant : धरना स्थल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, मृतक के परिजनों को मुआवजा व नौकरी पर बनी सहमति

Jhinkpani ACC Cement Plant : धरना स्थल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, मृतक के परिजनों को मुआवजा व नौकरी पर बनी सहमति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural road issue – बहरागोड़ा के बामडोल से मधुआबेड़ा होते हुए चड़कमारा जाने वाली सड़क सालों से जर्जर, शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं

Jamshedpur golf league – लगातार तीसरी बार चैंपियन बनकर टाइगर नाइट्स ने रचा इतिहास, जेजीएल-9 का खिताब किया अपने नाम

Jamshedpur dd bar case – डीडी बार हत्याकांड मामले में दो और गिरफ्तार, फरारी में इस्तेमाल स्कूटी बरामद, देखिए – video

Jamshedpur mgm hospital – बरसात में बढ़ा मरीजों का दबाव, एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था चरमराई

Horoscope Know Your Day Wednesday 15th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 15 जुलाई 2026

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural road issue – बहरागोड़ा के बामडोल से मधुआबेड़ा होते हुए चड़कमारा जाने वाली सड़क सालों से जर्जर, शिकायतों के बावजूद मरम्मत नहीं

Jamshedpur golf league – लगातार तीसरी बार चैंपियन बनकर टाइगर नाइट्स ने रचा इतिहास, जेजीएल-9 का खिताब किया अपने नाम

Jamshedpur dd bar case – डीडी बार हत्याकांड मामले में दो और गिरफ्तार, फरारी में इस्तेमाल स्कूटी बरामद, देखिए – video

Jamshedpur mgm hospital – बरसात में बढ़ा मरीजों का दबाव, एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी व्यवस्था चरमराई

Jamshedpur Agarwal sammelan – पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन का ‘समाज के नगीने सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Jamshedpur rural accident: टाटा–पटमदा मुख्य सड़क पर जोड़सा के ग्राम प्रधान समेत दो घायल, एक गंभीर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News