
जमशेदपुर : स्वर्गीय बीके त्रिवेदी बाबा की 78वीं जन्म जयंती के अवसर पर रोड नंबर 14, जवाहर नगर, मानगो स्थित महाकालेश्वर मन्दिर, तरूण संघ अखाड़ा परिसर में सिंहभूम विकास समिति एवं मानगो भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता समिति के संयुक्त तत्वावधान में एक श्रद्धांजलि सह स्मरण सभा का आयोजन किया गया, इस सभा में अतिथि के रूप में भाजपा जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, पश्चिम विधानसभा भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह, प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, निवर्तमान जिलाध्यक्ष नंदजी प्रसाद, पिछड़ा जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हलधर नारायण शाह, जिला मंत्री राकेश सिंह, दशरथ चौबे, किशन महाराज आदि वक्ताओं ने त्रिवेदी बाबा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी हिन्दुवादी छवि एवं उनके जीवंत कार्यकाल के उपर प्रकाश डालते हुए एक स्वर में त्रिवेदी बाबा प्रतिमा स्थापित करने का संकल्प लिया, इस अवसर पर विजय तिवारी, राजीव सिंह, छोटन मिश्रा, नितिन त्रिवेदी, मनोज बाजपेयी, मुकेश शर्मा, विनोद राय, किशोर सिंह, दिलीप सिंह, प्रमोद शर्मा, अनिमेष सिन्हा, जीतू पांडेय, राकेश श्रीवास्तव, उपेंद्र गिरि, नीलकमल शेखर, शत्रुघ्न गिरि, प्रदीप मुखर्जी, उदय सिंह, अभिनव सिन्हा, कमलेश झा, मनोज गुप्ता, प्रेम मिश्रा, संजय सिन्हा, अंबिका पांडेय, नीरज मिश्रा, आशीष पाल, संजय शर्मा, षरवि गोराई, अमित कुमार, राकेश प्रसाद, प्रसेनजित महापात्रा, अभय मोहंती, मिथुन सिंह आदि काफी संख्या में स्थानीय निवासी गण उपस्थित थे ।






