कोलकाता: बंगाल में पहले चल रहे पहले चरण के मतदान में दोपहर एक बजे तक बंगाल में 62.18 प्रतिशत मतदान हो चुका है. जारी आंकडे को अनुसार मुर्शिदाबाद में 62.71, झाड़ग्राम में 65.31, मेदिनीपुर पूर्व में 62.90 और मेदिनीपुर पश्चिम में सबसे अधिक 65.77 प्रतिशत वोट पड़े हैं. उधर मुर्शीदाबाद के नोदा में भयंकर बवाल हो गया है. जहां टीएमसी समर्थकों ने हुमायूं कबीर के काफिले पर हमला कर दिया है. मीडिया में आ रही तस्वीरों से पता चल रहा है कि इस दौरान कबीर के काफिले में शामिल गाड़ियों पर लाठियों और पत्थरों से हमले किए गए. साथ ही वाहनों को खासा नुकसान पहुंचाया गया है.आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल उत्तर के मतदाता केंद्र रविंद्र भवन में जाकर अपना मतदाता किया. (नीचे भी पढ़े)
उधर बीरभूम के लाभपुर विधानसभा क्षेत्र के 68 नंबर बूथ पर भाजपा के पोलिंग एजेंट देवाशीष ओझा पर हमला किया गया. आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मारपीट कर उनका सिर फोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, भाजपा ने हमले के लिए तृणमूल पर आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.पूर्व मेदिनीपुर जिले के पोटाशपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां भीषण गर्मी के बीच वोट देने पहुंचे 58 वर्षीय मतदाता नीपेंद्रनाथ दास की मौत हो गयी. मथाभंगा विधानसभा क्षेत्र के बारा शौलमारी ग्राम पंचायत के कूच बिहार चाय बागान के बूथ नंबर 47 और 48 पर तनाव का माहौल बना रहा. (नीचे भी पढ़े)
निशित प्रमाणिक के मतदान केंद्र पहुंचने पर तनाव का माहौल छा गया. तृणमूल के उम्मीदवार सबलू बर्मन भी वहां मौजूद थे. इलाके में नारेबाजी से माहौल गरमा गया. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात था. इसी तरह कुमारगंज के भाजपा प्रत्याशी को टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने दौड़ा- दौड़ा कर उन पर हमला किया, पुलिस ने किसी तरह वहां से उनको बचाया. दूसरी ओर तमिलनाडु में दोपहर एक बजे तक 56.81 फीसदी मतदान हुआ है. तमिलनाडु में कही से हिंसक झड़प की खबर नहीं आयी है.तमिलमाडु में मुख्य मुकाबला डीएमके व अन्नाडीएमके बीच नजर आ रहा है. लेकिन कहीं कहीं फिल्मी अभिनेता से राजनेता बने विजय को भी कुछ इलाके में शानदार लोगों को झुकाव देखने को मिल रहा है.



