रांची / जमशेदपुर : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है. इस साल 95 फीसदी विद्यार्थी पास हुए है. परीक्षार्थी www.results.digilockers.gov.in/ से अपनी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते है. इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में लगभग 4.24 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे. परीक्षा फरवरी में हुई थी. मैट्रिक के रिजल्ट के बाद इंटर साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी होगा. इसके बाद इंटर आर्ट्स का रिजल्ट जारी करने की तैयारी है. (नीचे भी पढे़ं)
रोल कोड से देखें रिजल्ट
यह भी पढ़ें: jharkhand cid special court-जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित
जैक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी हो गया है. छात्र अपना रिजल्ट स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर ‘जैक बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026’ लिखा हो.
- अपना रोल नंबर और रोल कोड (जैसा कि एडमिट कार्ड पर लिखा है) डालें, फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- आपका जैक मैट्रिक रिजल्ट 2026 (झारखंड) रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- छात्र रिजल्ट की मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंटआउट ले सकते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
मैट्रिक रिजल्ट आकंड़ों में
कुल पंजीकृत छात्र: 4,24,001
कुल परीक्षा में शामिल छात्र: 4,22,109
कुल उत्तीर्ण छात्र: 4,02,178
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण: 2,26,957
द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण: 1,60,673
तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण: 14,548
कुल पास प्रतिशत: 95.278%
जिलेवार उत्तीण छात्रों की संख्या
जिला का नाम – शामिल छात्र – पास (फीसदी में)
- गुमला – 13, 760 – 13,667 – 99.32 फीसदी
- दुमका – 14,906 – 14,467 – 99.02 फीसदी
- पाकुड़ – 7,971 – 7,857 – 98.56 फीसदी
- पूर्वी सिंहभूम – 21,181 – 20,762 – 98.02 फीसदी
- लातेहार – 11,577 – 11,219 – 96.90 फीसदी
- बोकारो – 22,721 – 21,912 – 96.43 फीसदी
- साहेबगंज – 14,132 – 13,599 – 96.22 फीसदी
- पाकुड़ – 33,884 – 32,534 – 96.01 फीसदी
- लोहरदगा – 6,978 – 6,689 – 95.85 फीसदी
- धनबाद – 26,943 – 25,824 – 95.84 फीसदी
- जामताड़ा – 9,174 – 8,772 – 95.61 फीसदी
- सरायकेला – 11,652 – 11,112 – 95.36 फीसदी
- देवघर – 20,062 – 19,116 – 95.28 फीसदी
- हजारीबाग – 25,048 – 23,772 – 94.90 फीसदी
- रांची – 32,549 – 30,841 – 94.75 फीसदी
- रामगढ़ – 11,199 – 10,606 – 94.70 फीसदी
- पश्चिम सिंहभूम – 15,394 – 14,579 – 94.70 फीसदी
- गिरिडीह – 40,698 – 38461 – 94.50 फीसदी
- गोड्डा – 17,222 – 16,241 – 94.30 फीसदी
- कोडरमा – 12,214 – 11,465 – 93.86 फीसदी
- सिमडेगा – 7,460 – 6,885 – 92.29 फीसदी
- गढ़वा – 22,065 – 20,235 – 91.71 फीसदी
- खूंटी – 6,040 – 5,532 – 91.58 फीसदी
- चतरा – 17,577 – 16,031 – 91.20 फीसदी














