चाईबासा : चक्रधरपुर पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 75 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पांच धंधेबाजों को गिरफ्तार कर बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इन पांचों अवैध कारोबारियों को पुलिस ने चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर पकड़ा. पुलिस ने इस संबंध में बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. (नीचे भी पढ़ें)

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस नेको गुप्त रूप से सूचना मिली कि चक्रधरपुर थाना क्षेत्र स्थित पुरानी बस्ती के एक मकान में अवैध रूप से ब्राउन शुगर की बिक्री की तैयारी चल रही है. इस सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ सैयद मुस्तफा हाशमी ने थाना प्रभारी अवधेश कुमार के नेतृत्व में एक एसआइटी का गठन किया, जिसने उक्त मकान में छापामारी की. पुलिस ने पुलिस को देख वहां से भाग रहे शेखर सुमन साहू एवं शुभम वर्मन को पुलिस कर्मियों ने धर दबोचा. दोनों की तलाशी के दौरान पुलिस ने शेखर सुमन के पास 40 पुड़िया (11.1 ग्राम) ब्राउन शुगर, जबकि शुभम वर्मन के पास से 10 पुड़िया (2 ग्राम) ब्राउन शुगर बरामद किया. इसके अलावा उसके पास से मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद की. बाद में उनकी निशानदेही पर पुलिस ने ब्राउन शुगर खरीदने आये एक खरीददार आसिफ शेख उर्फ बंगला को भी गिरफ्तार कर लिया. (नीचे भी पढ़ें)

इसी तरह शाम के समय भी सूचना मिली कि पोर्टरखोली में दो व्यक्ति ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहे हैं. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसआइटी ने उक्त स्थान पर छापामारी की तो वहां से दो संदिग्धों, अभिषेक प्रमाणिक उर्फ अंडा एवं मुकेश राम रवि उक्ऱ बंबा तो ङी एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया. उन दोनों की तलाशी के दौरान अभिषेक प्रमाणिक के पास से 24 पुड़िया (3.5 ग्राम) एवं मुकेश राम रवि के पास से 1 पुड़िया (करीब 0.15 ग्राम ब्राउन शुगर एवं मोबाइल फोन बरामद किये गए. पूछताछ के क्रम में सभी ने स्वीकार किया कि वे पांचों आपस में जुड़े हुए हैं तथा एक साथ मिल कर चक्रधरपुर में एक सुसंगठित सिंडिकेट के रूप में अवैध ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री का धंधा करते हैं. पुलिस मामले में अभी आगे जांच कर रही है.







