रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर: पश्चिम सिंहभूम के चाईबासा के गुदड़ी थाना क्षेत्र में बिरहोर बस्ती के पास सड़क पर बकरी को बचाने में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई तरफ पलट गया. इस हादसे में ट्रैक्टर में सवार दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चालक और एक अन्य मजदूर घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक सड़क पर ट्रैक्टर के सामने आए बकरी को बचाने के लिए चालक ने स्टेयरिंग घुमाया और टैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई की ओर पलट गया. चारों घायलों को अस्पताल भेजा गया, जिसमें गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों की मौत हो गई. मृतक मजदूरों में लालू कमरगांव और बुधवा बुरूबराई शामिल है. वहीं अन्य का इलाज अस्पताल में चल रहा है.



