
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम भारतीय जनता पार्टी के नवगठित जिला कमेटी की पहली बैठक बासासाई चाईबासा स्थित पार्टी कार्यालय मे सम्पन्न हुई. इसकी अध्यक्षता पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष ललित मोहन गिलुवा ने की. सर्वप्रथम चाईबासा के नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अक्षय खत्री ने तमाम पदाधिकारियों को गुलाब फूल एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया एवं मंगलवार को कोल्हान के भीष्म पितामाह रुद्र प्रताप षाड़ंगी की पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दो मिनट का मौन धारण कर बैठक शुरू हुई। बैठक में पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। बताया गया कि सितम्बर तक सभी मंडलों की कमेटी का विस्तार करना है। 20 सितम्बर तक सभी शक्ति केन्द्रों मे संयोजक एवं सह संयोजकों का चयन करना है, जो उसी पंचायत से होंगे। 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के जन्मदिवस के मद्देनजर 14 से 25 सितम्बर तक सेवा सप्ताह मनाने का निर्णय लिया गया, जो सभी मंडलों में मनाया जायेगा। 25 सितम्बर से अक्तूबर तक (स्वदेशी जागरण) स्वच्छता अभियान सभी मंडलों में मनाया जायेगा। बैठक में मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा की गयी, जो पार्टी के कार्यक्रमों को बैठक कर सुसंचालित करेंगे. बैठक में जगदीश पाट पिंगुआ, ललित मोहन गिलुवा, इन्द्रजीत सामड, सिद्धेश्वर बानरा, राकेश शर्मा, अशोक दास, सन्नी पासवान, सुशीला टोप्पो, अमरेश प्रधान, पंकजनी प्रधान, धन्नो देवी, अनिल बोदरा, तरुण सवैया, मधुसूधन तुबिड, अनंत, सुखलाल कुंकल, संजय मिश्रा एवं सराईकेला के प्रभारी जेबी तुबिड एवं अनूप सुल्तानिया उपस्थित थे। यह जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी संजय मिश्रा ने दी।
ये हैं मंडल अध्यक्ष
मझगांव : सुखलाल कुंकल, कुमारडुंगी : ब्रज मोहन चातोम्बा, मंझारी : देवानंद कुमार, तांतनगर : रवि विश्वकर्मा, जगन्नाथपुर : बाबूलाल मांझी, नोवामुंडी : जितेन्द्र गुप्ता, सारंडा : अशोक पान, हाटगम्हारिया : अंकुश पाट पिंगुआ, टोंटो : मधुसूदन तुबिड, झीकपानी : सिद्धेश्वर बानरा, चाईबासा नगर : शेषनारायण लाल, चाईबासा ग्रामीण : मंगता गोप, खूंटपानी : बिपिन लागुरी, चक्रधरपुर नगर : अमित जायसवाल, चक्रधरपुर ग्रामीण : संजय मिश्रा, टोकलो : अशोक दास, कराईकेला : अमरेश प्रधान, आनंदपुर : अनिल बोदरा, तथा पार्टी के महामंत्री प्रताप कटियार.




