रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड के सिलफोडी गांव में दो दिवसीय छऊ नृत्य समारोह शुक्रवार को संपन्न हो गया. छऊ नृत्य कार्यक्रम में झामुमो केंद्रीय सदस्य रामलाल मुंडा मुख्य अतिथि थे. इस अवसर पर कमेटी की ओर से सभी अतिथियों का गुलदस्ता प्रदान कर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

गणेश वंदना के साथ आरंभ नृत्य कार्यक्रम में सीता स्वयंवर, महिषासुर वध, भष्मासुर वध जैसे अनेक नृत्यों का आयोजन हुआ. सिलफोडी ऊपर टोला ओर नीचे टोला के बीच छऊ नृत्य आयोजित हुआ. मौके पर मुख्य अतिथि रामलाल मुंडा ने कहा कि छऊ हमारी सांस्कृतिक धरोहर है. इस नृत्य में बिना कुछ बोले अपनी भाव-भंगिमा से रामायण, महाभारत व अन्य पौराणिक कथाओं को दिखाया जाता है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कलाकारों को देश दुनिया में बेहतर मंच मिले, इसके लिए प्रत्येक पंचायत में छऊ कला केंद्र खोला जाए, इसके लिए सरकार से मांग की जाएगी, (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि गांव में छऊ नृत्य होता है तो उसके माध्यम से लोगों में एकजुटता आती है. छऊ नृत्य मनोरंजन के साथ अपनी कला-संस्कृति को याद दिलाता है. मौके पर मुख्य रूप से मुखिया मेलानी बोदरा, पूर्व मुखिया मंजूश्री तियू, ग्रमीण मुंडा लोकनाथ मुंडा, निराकार केराई, मांगीलाल खंडाइत, राजकुमार भूमिज, मदन गोप, मोहन तांती, सुभाष चंद्र प्राधान, बलराम भूमिज,सूरज, मोहन, सूर्या भूमिज, संजय, वीरेंद्र भूमिज समेत काफी संख्या में ग्रमीण उपस्थित थे.














