रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर: श्री शिरडी साई भक्त मंडल, चक्रधरपुर द्वारा सोमवार को रेलवे कल्याण मंडप में 25वां महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर धोनी फैंस क्लब, चक्रधरपुर के सहयोग से आयोजित किया गया. जिसका विधिवत उद्घाटन विधायक सुखराम उरांव, चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक षाड़ंगी, निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष केडी शाह एवं त्रिवेणी इंजीकॉन्स प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशक सह साईं भक्त मंडल के सदस्य आदर्श दोदराजका के द्वारा साईं बाबा के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया. जिसके बाद मुख्य अतिथियों के द्वारा रक्तदाताओं को हेलमेट और प्रशस्ति पत्र सौंपा गया.(नीचे भी पढ़े)

इस मौके पर आदर्श दोदराजका ने कहा इस आयोजन का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है. श्री साई भक्त मंडल पिछले 24 वर्षों में अब तक 3851 यूनिट रक्त एकत्र कर चुका है और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.इस मौके पर भाजपा नेता सुरेश साव, अनिल यादव, धोनी फैंस क्लब के डिक्की राव, बापी चन्द्रा, गणेश पाड़िया, अनूप दुबे, बिक्की राव के साथ कई मौजूद थे.



