रामगोपाल जेना ,चक्रधरपुर: चक्रधरपुर लोको कॉलोनी स्थित श्रीश्री शीतला माता पूजा समिति द्वारा शनिवार 23 मई को पारंपरिक राटा पूजा एवं मड़वा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है तथा श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.(नीचे भी पढ़े)

पूजा कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, माता नवमी उरांव, धर्मपत्नी श्रीमती ऊषा के साथ शामिल हुए तथा माता शीतला की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.







