रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर : सरहुल महापर्व को लेकर उरांव समाज की तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में उरांव सरना समिति, चक्रधरपुर की ओर से सरहुल के अवसर पर निकाली जाने वाली झांकी सह शोभा यात्रा के सफल आयोजन को लेकर अनुमंडल प्रशासन को पत्र सौंपा गया.समिति के प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) चक्रधरपुर को पत्र सौंपकर 21 मार्च को आयोजित होने वाली सरहुल झांकी सह शोभा यात्रा के दौरान शहर में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक सहयोग की मांग की. (नीचे भी पढ़े)
पत्र में बताया गया है कि 21 मार्च को दोपहर 2:30 बजे बनमालीपुर स्थित सरना स्थल से सरहुल झांकी सह शोभा यात्रा निकाली जाएगी. यह शोभा यात्रा शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः सरना स्थल पर वापस पहुंचेगी. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सरहुल पर्व को पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाएगा.इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव, समिति के अध्यक्ष विमल खलखो समेत उरांव सरना समिति के कई सदस्य उपस्थित रहे.


















