रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर: चक्रधरपुर थाना अंतर्गत टोकलो रोड (कैनाल मोड) के पास स्थित एक युवक राजा सिंह के द्वारा ब्राउन सुगर की खरीद बिक्री की जा रही थी. इस सूचना पर थाना प्रभारी चक्रधरपुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया और छापामारी की.छापामारी के दौरान राजा सिंह के मकान में छापामारी की गई.(नीचे भी पढे)
इस दौरान युवक राजा सिंह की तलाशी ली गई तो उनके पास दाहिने पाकेट से मोबाईल निकला जिसमें कवर लगा हुआ था. उसके अंदर 68 पीस पुड़िया बाउन सुगर (17 पीस लाल पुड़िया एवं 51 पीस सफेद पुडि़या ) के साथ पकड़ा गया.इस मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है और युवक राजा सिंह को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. इस मामले में थाना प्रभारी अवधेश कुमार, रोहित कुमार, प्यारे हसन, सुनील पाण्डेय एवं गश्ती दल के अजारुल हक, दिलीप कुमार, के साथ सशस्त्र बल के साथ शामिल थे.



