रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है. जैक 12वीं में साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट कल यानी 30 मई को जारी किए जाने की संभावना है. वहीं दो दिन इंटर आर्ट्स का रिजल्ट जारी किया जाएगा. इसके लिए छात्र जैक की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in या www.digilocker.gov.in पर रिजल्ट देख सकते है. वहीं यदि दिए गए ऑफिशियल वेबसाइट नहीं खुल रहा हो तो विद्यार्थी एमएमएस या डिजिलॉकर से रिजल्ट देख सकते है. इस वर्ष जैक इंटर की परीक्षा में लगभग 3 लाख 50 हजार 138 परीक्षार्थी शामिल हुए है. इसमें साइंस में 99 हजार 131 विद्यार्थी, कॉमर्स में 22 हजार 175 विद्यार्थी और आर्ट्स में 2 लाख 28 हजार 832 विद्यार्थी शामिल हुए है.



