चाईबासा / रामगोपाल जेना : चाईबासा गांधी मैदान में रविवार को झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने संकल्प सत्याग्रह कार्यक्रम चलाया गया. पूर्वी सिहंभूम जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. इस दौरान सत्याग्रहियों ने हाथों में तख्ती लेकर केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और देशभक्ति गीत भी गाए. सांसद व झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने इस मौके पर कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना भारतीय लोकतंत्र का काला दिन था. (नीचे भी पढ़ें)
केन्द्र सरकार के विरोध में जो भी बोलता है, उन पर कार्रवाई की जाती है. देश की संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर रखा है. साथ ही गीता कोड़ा ने कहा कि इन कार्रवाई से कांग्रेस डरने वाली नहीं है. गीता कोड़ा ने आगे कहा कि इसी तरह से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सदस्यता रद्द करने की कोशिश की गई थी, जिस पर बड़ा आंदोलन हुआ था और केन्द्र सरकार को झुकना पड़ा था. राहुल गांधी की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन कांग्रेस घबराने वाली नहीं है. विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा क राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और अदाणी के सवाल पर केन्द्र सरकार बौखला गई है. (नीेचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर रघुपति राघव राजा राम गाकर केन्द्र सरकार को सद्बुद्धि की प्रार्थना की. इस अवसर पर अम्बर राय चौधरी, नितिमा बारी, त्रिशानु राय, जितेन्द्र नाथ ओझा, राज कुमार रजक, शिवकर बोयपाई, विवेक विशाल प्रधान, मेवालाल होनहागा, रंजीत यादव, दीनबंधु बोयपाई, नूतन बिरुवा, जंग बहादुर, विश्वनाथ तामसोय, अशोक कुमार बारिक, सरस्वती दास, जानवी कुदादा , दिकु सवैयां, मुकेश कुमार, राहुल दास, विजय सिंह सामड, सिकुर गोप, रामेश्वर बाहन्दा, सकारी दोंगो, राहुल पूर्ति, इम्तियाज खान, बिरसा कुंटिया, सनातन बिरुवा, मोहन सिंह हेम्ब्रम , राणा बोस , राकेश कुमार सिंह , प्रदीप कुमार विश्वकर्मा , संतोष सिन्हा , पूनम सवैयां, ललित कर्ण, रवि कच्छप, हरीश चन्द्र बोदरा, ब्रज मोहन देवगम , सुनिता सवैयां, तरुण कुमार पूर्ति, काजल गोराई, सूरज कांडेयांग, सुजाता दास, डॉ. क्रांति प्रकाश, भोलेनाथ बोदरा, लाल मोहन दास, प्रदीप प्रधान, ऋषिकेश शर्मा , बबलू गोप, शरण मुंडा, जयराम गोप, सुगंधी देवगम, सिनी सवैयां, काजल गोराई, बुल्लू दास, मो.असलम, दुर्गा चरण कायम, लक्ष्मण कांडेयांग, सुशील तांती , जितेन्द्र कुमार, जानकी सवैयां, सावन बानरा, राजू कारवा, पांडु कालुण्डिया, सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे.












