जमशेदपुर : श्री श्री 108 मंगला बाबा के जमशेदपुर आगमन पर भक्तों में उत्साह का माहौल रहा. कदमा फार्म एरिया में उनके दर्शन एवं आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. भक्तों ने फल-फूल एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया.इस अवसर पर मंगला बाबा ने माता भगवती के गज पर आगमन की धार्मिक मान्यता का उल्लेख करते हुए श्रद्धालुओं को सुख, शांति एवं समृद्धि के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी. उन्होंने भक्तों को शुभ वचन देते हुए परिवार और समाज में सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया. (नीचे भी पढ़ें)
दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा से आशीर्वाद लिया. भक्तों के बीच धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण बना रहा. श्रद्धालुओं ने बाबा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सुख-समृद्धि और परिवार की मंगल कामना की. कार्यक्रम के दौरान बाबा ने उपस्थित सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया और जीवन में सकारात्मक सोच, सेवा तथा सद्भाव को अपनाने की प्रेरणा दी. इस दौरान श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.




