
चाईबासा- पश्चिमी सिंहभूम जिले में इन दिनों सरकारी कार्यालयों में बाबू से अधिकारी तक अपने ड्यूटी बजाते नजर नहीं आए, ऐसी ही बानगी गुरुवार को गोइलकेरा प्रखंड में जब जिला परिषद अध्यक्ष लालमुनी पूर्ति सरकारी कार्योलयों का निरीक्षण करने पहुंची तो देखने को मिला. उन्होंने तसर केंद्र का निरीक्षण किया, जहां अग्र परियोजना पदाधिकारी कार्यालय से नदारद मिलें, वहीं प्रधान सहायक भी नही थे. केंद्र सिर्फ संविदा कर्मी के भरोसे चल रहा था. कोकुन मरा हुआ खरीद कर रखा हुआ है, जो घाटिया श्रेणी का है. फोन के माध्यम से अग्र परियोजना पदाधिकारी से बात हुई और निर्देश दिया कि अच्छा कोकून का भंडार करे, रख रखाव पर विशेष ध्यान दे ताकि कोकून उत्पादन में नुकसान न हो. साथ ही गोइलकेला आपूर्ति गोदाम में खाद्यान्न अनाज को इस तरह रखा जाता है. इस अनाज को देश के भविष्य सवांरने वाले नैनिहालों के बीच मध्याह्न भोजन के लिये विद्यालय और राशनकार्ड धारकों को दिया जाता है.




