
संतोष वर्मा
चाईबासा। चाईबासा कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय में खराब खाना खाने से दो सौं से अधिक छात्राओं के फुड पॉईजनिंग के मामले की अंतिम जांच रिपोर्ट तैयार हो गई है।अंतिम और फाईनल जांच रिपोर्ट शुक्रवार को उपविकास आयुक्त आदित्य रंजन द्वारा उपायुक्त अरवा राजकमल को सौपा जाएगा। साथ ही राज्य के स्वास्थय मंत्री बन्ना गुप्ता के नाम भी फाईनल जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपा जायेगा।
अब दोषियों के विरुद्ध अंतिम निर्णय उपायुक्त शुक्रवार को लेगें। उपायुक्त अरवा राजकमल द्वारा उप विकास आयुक्त के नेतृत्व में चार सदस्यीय जांच दल अपनी रिपोर्ट सौंप दी, जिसे लेकर गुरूवार को डीडीसी कक्ष में करीब तीन घंटे तक विद्यालय वार्डन, मैटेरियल सप्लायर, सुरक्षा प्रहरी, तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान पाया गया की खाने का रॉ मैटेरियल में आंशिक तौर पर खामिया थी। मुख्य रूप से जिस पानी से खाना बनाया गया, उस पानी में ई कोलाय बैक्टेरिया तथा खाना में स्टेफ ओरायस पाया गया जिसके कारण छात्राएं बीमार हुई।वहीं पूछताछ के दौरान विद्यालय के वार्डन तथा शिक्षिका और प्रबंधन समिति सदस्यों के साथ मटेरियल सप्लायर की सांसे फुल रही थी। सभी पूछताछ के दौरान सांसद प्रतिनिधि के रूप में शामिल त्रिशानु राय, एडीसी जितेंद्र कुमार ओझा, डीआरडीए निदेशक, डीएससी आदी जांच कमिटी के सदस्य मौजूद थे। इसके बाद रिपोर्ट तैयार की गई जिसे उपायुक्त को शुक्रवार को सौप दी जाएगी।




