रामगोपाल जेना,पाताहातु(जगन्नाथपुर):
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं पूर्व सांसद श्रीमती गीता कोड़ा की पूज्य माता का आज परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ उनके पैतृक गांव पाताहातु में अंतिम संस्कार किया गया. उनका निधन क्षेत्र एवं समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है.इस अवसर पर हजारों की संख्या में शोकाकुल जनसमूह एकत्र हुआ. पारिवारिक जन, क्षेत्रीय जनता के साथ-साथ राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र की अनेक हस्तियों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं कोड़ा परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की. (नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर विधायक सोनाराम सिंकू, पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराई, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, शशि सामड, सतीश पुरी, मंगल बोबोंगा, गब्बर सिंह हेंब्रम, बबलू शर्मा, प्रताप कटिहार, विनोद सिन्हा, जितेंद्र नाथ ओझा, चंद्रमोहन तिऊ, सतीश हेंब्रम, इस्माइल सिंह दास, भूषण पाट पिंगुवा, बुधराम पूर्ति (प्रमुख), इपिल सामड, सुरेन्द्र पूर्ति (हो समाज युवा महासभा),मनोज कोड़ा, विजय मेलगांडी, मोहन, विक्रम मुंडा, ब्रजमोहन मिश्रा, चन्द्रमोहन गोप (नोवामुन्डी), राई भूमिज (जगन्नाथपुर), राजा तिर्की (मनोहरपुर), सोमनाथ मुंडा, विकास मुंडा, अभिजीत गागराई (हाटगम्हरिया), मंजीत प्रधान, ललित दोराईबुरु, अमरेश प्रधान एवं सुशील हेस्सा समेत भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद उपस्थित रहे.



