
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारड़ा क्षेत्र में अवस्थित गुवा आरएमडी सेल में मजदूरों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब मजदूरों नें कंपनी प्रबंधन के खिलाफ अपना आंदोलन और तेज कर दिया है. सोमवार से गुवा सेल खदान का कार्य तब तक बंद रखने का फैसला लिया, जब तक मजदूरों की मांग पूरा नहीं हो जाती है. इस मामले को लेकर योगनगर शिव मंदिर में रविवर को सभी यूनियनों और मजदूरों के साथ बैठक की गयी. सीटू के मजदूर नेता मनोज मुखर्जी ने मजदूर को बताया कि दो सूत्री मांगो को लेकर मजदूरों को जानकारी दी. बैठक में संडे ड्यूटी और सी शिफ्ट ड्यूटी का मांग को लेकर विचार विमर्श किया गया.
सभी मजदूरों को एकजुट होकर आगे आना चाहिए तभी आंदोलन सफल हो सकती है. इसलिए एक दूसरे के जनसंर्पक में रहे. सन्डे ड्यूटी के बदले में एक छुट्टी और रुपया देने के मांग रखी गयी है. सोमवार से रात ड्यूटी मेन पावर कम होने के कारण मजदूरों ने काम करने के लिए फैसला लिया. राजेश कोड़ा ने कहा कि सोमवार से पहली बैठक बन्द तो सी शिप्ट भी बंद रहेगा. कल से आंदोलन में जोरदार बंद किया जाएगा. श्री नायक सभी मजदूरों को कहा कंधा से कंधा चलकर आंदोलन में साथ दें. मजदूर नेता रामा पाण्डेय ने कहा कि सोमवार से गुवा सेल में लौह अयस्क खान बन्द रहेगा, संडे ड्यूटी में डबल पैसा मिलना चाहिए. मजदूरों का जो जॉब है वही काम करेंगे. सेवानिवृत होने के बाद बेटा को नौकरी दें. इस अवसर पर बैठक में नेता रामा पाण्डेय, राजेश कोड़ा , मनोज मुखर्जी , पंचम जार्ज सोय , राज कुमार झा , विनोद सिंह , अंतरयामी महाकुड़ , पी.सी. राणा, शत्रुघन उपाध्याय, संजय सांडिल, उदय सिंह ,मसीह प्रकाश, जयसिंह नायक, लक्ष्मी नारायण पात्रो, जोगेन केशरी, अशोक बलमुचू आदि थे.







